Saturday, 12 May 2012

मुझे याद है पापा ......सब कुछ याद है ...

मुझे  याद  है  पापा ......सब  कुछ  याद  है ...

मेरा  वो  हँसता  बचपन ...

....खेलता  आपकी  गोद  में  तन -मन  ...

आपकी   वो  साड़ी   स्नेह   भरी   बातें  ....

नसीहतों   भरी  वो  रातें ...

जब  आपकी  उंगली  थी  मेरा  सहारा .....

पास  लगता  था  दूर  का  सारा  किनारा ....

मुझे  याद  है ...................................

 जब  आपका  कन्धा  था  दुनिया  की  सबसे  ऊँची  जगह ....

और   मेरा  संसार   था  आपकी  पनाह .....

तब  से   देखा   है  आपको  संघर्ष  करते ....

हर  पल  मेरी  जरूरतों  को  पूरा  करते .....

मेरे  हर  सवालों  का  जवाब  'हाँ ' रहा ...

जो  कबी  नि  आया  होठों  पे  वो  'ना ' रहा .....

मुझे  याद  है .........................................

 आपकी  ज़िन्दगी  का  तजुर्बा  मुझे  हिम्मत  देती  है ....

आपकी  मुस्कराहट  मुझे  ताकत  देती  है ,.......

ज़िन्दगी  में  गलतियों  पे  दांत  लगे ....

और  फिर  पुचकारने  की  आवाज़  आई ...

कभी   नही   भूल   सकती   वो  बचपन   ,वो  यौवन  ....

आपकी  डांट  में  भी   था  भट  मीठापन ....

इस  प्यारी  सी  ज़िन्दगी  और  साथ  के  लिए ...

आपका  है  अभिनन्दन  ........!!!1

हैं  इतने  उपकार  आपके  ,

धन्यवाद   क्या  करूँ ,?

करती  हूँ  आपको  सादर  नमन .....!!!


...सोचती हूँ;

जाने क्यूँ   तुझको दिन-रात, ...सोचती हूँ;
जाने क्यूँ तेरी हर बात, ..सोचती हूँ;
तेरी हर अदा को बेशुमार ,...सोचती हूँ;
तेरा ही ख्याल बार बार ,...सोचती हूँ...

     तेरी बाहों का मिला वो हार, सोचती हूँ;
     खुद को भुलाया तेरे लिए ,सरकार! सोचती हूँ;
      फिर भी क्यूँ है बेरुखी की दिवार ,सोचती हूँ;
      पूरी हो तेरी  आरजू, हर वक़्त हर बार ,सोचती हूँ;
    
              तेरी  बातो में वो करार,...सोचती हूँ;
              जाने क्यूँ झलकता नही ,प्यार ,...सोचती हूँ;
               खुद के लिए तुझको मददगार... सोचती हूँ;
               तन्हाइयों की हरपल बौछार ...सोचती हूँ;

काश! तू आके  मिल ले मुझे एक बार,.... सोचती हूँ  ;
कब तक करुँगी इंतज़ार यूँ बेकार?....सोचती हूँ;
ये निगाहें है तेरे लिए  बेकरार... सोचती हूँ;
तुझपे किया क्यूँ इतना ऐतबार ..सोचती हूँ;

        मेरी हर बात को किया क्यूँ  इनकार ?.....सोचती हूँ;
        तू है या नहीं मेरा,ए यार!.... सोचती हूँ;
        तुझको पाया,खुद को खुदा का शुक्रगुजार..... सोचती हूँ;
       जाने क्यूँ तेरी कमी सौ बार.... सोचती हूँ;
तेरा हर सपना हो जाये साकार ....सोचती हूँ;
जाने क्यूँ मैं तेरी हर बात ....सोचती हूँ ;
जाने क्यूँ  मैं तुझको दिन रात............. सोचती हूँ;

माँ, मेरी प्यारी माँ .....




मैंने  खेला  है  उसकी   गोद  में ,
बिताया  है  अपना  बचपन .....,
उसके  प्यार   के  छाँव  तले ,
दौड़ा  है  घर  आँगन ,

मुझे  हमेशा  हिम्मत  देती  है ,
उसकी  प्यारी  सी  मुस्कराहट .....
और  प्रेरणा  देती  है ,उसकी  हर  आहत.....,


मुझे  याद   है ......
जब  मैं  उसके  बालों  को  खींचती .....
और  वो  मुझे  , प्यार  से  पुचकारा  करती ...
मैं  तो  उसे  मार  भी  दिया  करती ...
पर  वो  मेरी  नादानी  को  हमेशा  टाला  करती .....
माँ , मेरी   प्यारी  माँ .....

मेरी  हर  मुस्किल  को  आसान  किया  माँ  ने ,
हर  पल ,हर  लम्हा ,
मेरा  साथ  दिया  माँ  ने ..,
मेरी  माँ , मेरी  प्यारी  माँ ....
मैंने  जिया  है  उसके  साथ ,
एक  उल्लास  भरी  जिंदगी ....
और   देना  चाहती  हूँ ,उसको  हर  ख़ुशी .....
वो  मिटती  है ,मेरी  निराशा ,
और  भर  देती  है  जीवन  में  आशा  ही  आशा ....

मैं  तो  हूँ  उसके  बाग़  की  कलि ,
और  सींचती  है  वो  प्यार  से  बनकर  माली ...
मैं  तो  उसके  प्यार   बीच  पली ,
उसके  आशाओं  की  डली ....
माँ , मेरी  प्यारी  माँ ................................

Monday, 7 May 2012

उनके ख्यालों में मैंने अपनी तमाम रातें बीताई....
फर भी जाने क्यू मेरी आवाज़ उनके दिल को ना छु पायी...
महरूम रखा ह खुद को मेरी चाहतों से...
और कहते हैं, क्यू अब तक नही सो पायी....?

जिंदगी हूँ मैं ,मैं जिंदगी हूँ .........!!!!

मेरी  कोई  परिभाषा   नही ,
मेरी  कोई   आशा  नही ;
कुछ  का  मुझपे  भरोसा   नही ,
और   कुछ  ने   मुझे  कोसा  नही ,
ज़िन्दगी  हूँ  ,मैं   ज़िन्दगी  हूँ .......

मेरे   लिए  कोई  ख़ास  नही ,
आज  हूँ , कल  पास  नही ...
कोई  मुझपे  रोता  है ,
और  किसी  को  रोने  तक  का  एहसास  नही ...
जिंदगी  हूँ  मैं ,मैं  जिंदगी  हूँ .........
on farewell party 4 our seniors.........
this is mah slfwritten 4 our seniors.......

ye pal inhe bht yaad ayenge...

jab bhi yaad ayenge hmesha muskurayenge...
ye pal inhe behad yaad ayenge...
kahin CANTEEN ki BILL h...
to kahin dharakte DILL hain.....
fir bhi kehte yaar single STILL hain............:-)
ye pal inhe behad yaad ayenge..
jab bhi yaad ayenge,hmesha muskurayenge...
ye pal inhe behad yaad ayenge...............
— in Gorakhpur.

जाने कब तक..............!!!!!!!!!!!!

जाने कब तक यादों में ये अफसाना रहेगा...........

जाने कब तक हमारे दिल में उनका आना जाना रहेगा..........



उनकी वो संदली सी खुशबू ,अभी भी हवाओं में है...

उनके प्यार का एहसाश अभी भी इन फिजाओं में है..



जाने कब तक ये आँखें उनके ख़याल में खुद को भीगोयेंगी.........

जाने कब ये आवाज़ उनके दिल को छुएंगी........



वो नही मिलेंगे मुझे,फिर भी उनका इंतज़ार रहेगा....

हमें तो हर पल बस उनसे ही प्यार रहेगा........


एक खुशनुमा सा ख्वाब है ......
जैसे ज़मीं पे आफताब है.........
वो पलकें झुकाए बैठे हैं....
जैसे सो रहा गुलाब है....

/// निगाहें ///

निगाहों की बातों में कभी न आना...
निगाहें तो अक्सर दगा देती हैं.........!
निगाहों की सच्चाई पे कभी मत जाना...
निगाहें ही झूठा बना देती हैं........!
अपनी बातों में फंसा लेती हैं .....
निगाहें ही निगाहों को रुला देती हैं...!
निगाहें ही याद दिला देती हैं...
निगाहें ही सबकुछ भुला देतीं हैं.....!
निगाहों से निगाहें मिलतीं हैं,तो कभी.....
निगाहें ही दूरियां बढ़ा देती हैं.....!
निगाहों की बातों में कभी न आना.....
निगाहें तो सिर्फ सजा देतीं हैं...!
निगाहें तो हाल-ए-दिल बयां करती हैं...
निगाहें ही दर्द छुपा लेती हैं......!
निगाहें तो दिल की जुबान होतीं हैं...
इनकी खामोशियाँ ही सबकुछ सुना देती हैं....!
निगाहें भरोसे की इप्तादा होती हैं....
निगाहें ही मोहब्बत की इन्तहां होती हैं....!
निगाहें तो दोस्त नया देती हैं ..
निगाहें ही दुसमन बना देती हैं...!
निगाहें तमन्ना जगा देती हैं....
इंतज़ार में खुद को मिटा देती हैं...!
निगाहों की बातों में खुद को ना भुलाना .....
निगाहें ही बातें झुठला देतीं हैं.................................!

उसे मालुम नहीं .....!!!!!!

उसे मालुम नहीं .....!

कितना पसंद किया उसे ,
कितना टूट कर चाहा उसे ,
....उसे मालुम नहीं |

उसी से शुरू होती है सहर ....
उसी के ख्यालों में डूबता रात का पहर ....
आँखों के सामने उसका साया सा लहराता है ..;
हाथों की लकीरों में वो अक्सर नज़र आता है ...;

उसके ख्यालों में दिन यूँ ही निकल जाता है .....
उसे नहीं पता, वो कितना याद अत है ....
अपने दिल में उसका एहसास सजा रखा है .....
सबकी नज़रों से उसको छुपा रखा है .....

कहते हैं , आँखें बहुत बेवफा होती हैं .....
जो सबकुछ बयां कर देती हैं ....
सायद उसे नज़रों की जुबान समझ नहीं आती ....
मुझे पता है , उसकी निगाहें मुझे नहीं चाहतीं ....

लेकिन फिर भी दिल में तमन्ना रहेगी ....
उसकी नज़रें भी मुझसे कभी कुछ कहेंगी ......
समझाती हूँ दिल को कह कर यही .........
उसे मालूम नहीं ......
शायद मालूम नहीं .................!.......:-( :'-(

मुझे अच्छा लगता है ...!!!!!!!

मुझे अच्छा लगता है ...!
हाँ , मुस्कुराना अच्छा लगता है ;
किसी की याद में खुद को भुलाना अच्छा लगता है ...!
अँधेरे साये में डूब जाना अच्छा लगता है ...!
दिन के उजाले में सपने बनाना अच्छा लगता है ...!
सपने में उसका साथ पाना अच्छा लगता है ...!
अपनी तन्हाई को आवाज़ बनाना अच्छा लगता है ...!
हर गम को गुनगुनाना अच्छा लगता है ...!
उसके तस्सवुर की महफ़िल सजाना अच्छा लगता है ...!
और फिर उसी महफ़िल में खो जाना अच्छा लगता है ...!
उसकी यादो में खो कर दिन बिताना अच्छा लगता है ...!
ख्यालों में उसकी तस्वीर बनाना अच्छा लगता है ...!
नज़रों से नज़रें मिलाना अच्छा लगता है ...!
दिल की बात उसको बताना अच्छा क्लागता है ...!
ठोकरों से सबक पाना अच्छा लगता है ...!
हाँ , मुझे सपने बनाना अच्छा लगता है ...!
दर्द को हंसी में छुपाना अच्हा लगता है ...!
हाँ , मुस्कुराना अच्छा लगता है ...!
मुझे मुस्कुराना अच्छा लगता है .........................!
जिधर भी देखा उन्हें जहाँ भी देखा....
हमने तो एक खूबसूरती का कारवां देखा .......
बड़ी मासूम सी है शख्शियत उनकी.....
जिनकी नज़रों से हमने ये जहाँ देखा.......

यह कौन जनता है.....?????


वो कौन था मेरा, यह कौन जानता है..?
मैं क्या थी उसके लिए,यह कौन जानता है .....???
ख्यालों में उसका अक्सर आना जाना था ,ऐसा लगा कुछ खोना पाना था ....;
मैं थी उसके लिए एक खिलोने की तरह ...
मेरा दिल था या शीशा ..यह कौन जानता है....???
निगाहों में कैद उसके सपने थे...;
पलकों में छुपे सारे आंसू अपने थे ..
बातों में उसके थी सच्चाई ..?
या मेरे विश्वास ने ठोकर खाई?, यह कौन जानता है..?
वो मेरे लिए कितना ख़ास था...,
हर पल , हर लम्हा मेरे पास था..
दिल में उसका ही एहसास था,
लेकिन वो होगा बेवफा ,मुझे नही विश्वास था ...
उसके लिए ये सब बकवास था ,यह कौन जानता है..?
उसका साथ कितना लुभाता था ,
वह मुझे कितना याद आता था..;
आँखों में सदा इंतज़ार था,
एक बेज़ून्बान बेपनाह ऐतबार था ,
क्या वो एक प्यार था?,
या पागलपन का इकरार था ,
यह कौन जानता है...?
मगर ये विश्वास , ये भरोसे , इतनी जल्दी रुठते हैं ......
ये दिल यूँ ही टूटते हैं ..,..,
प्यार के इतने इम्तहान होते हैं ..,
दिल में छुपे कितने अरमां होते हैं...?
...यह कौन जानता है ?
लहरों के थपेड़ों से साहिल चोट पाता है...;
फिर भी वो सागर का हमेशा साथ निभाता है....
इसके पीछे क्या राज़ अनजान है..?
...यह कौन जनता है..?
साहिल का क्या अरमान है..?..यह कौन जानता है......?
यह मेरा दिल जानता है .......
हाँ मेरा दिल जानता है........
और सिर्फ मेरा ही दिल जानता है .................

.copyright@ruchi srivastava............its also selfmade....