वो कौन था मेरा, यह कौन जानता है..?
मैं क्या थी उसके लिए,यह कौन जानता है .....???
ख्यालों में उसका अक्सर आना जाना था ,ऐसा लगा कुछ खोना पाना था ....;
मैं थी उसके लिए एक खिलोने की तरह ...
मेरा दिल था या शीशा ..यह कौन जानता है....???
निगाहों में कैद उसके सपने थे...;
पलकों में छुपे सारे आंसू अपने थे ..
बातों में उसके थी सच्चाई ..?
या मेरे विश्वास ने ठोकर खाई?, यह कौन जानता है..?
वो मेरे लिए कितना ख़ास था...,
हर पल , हर लम्हा मेरे पास था..
दिल में उसका ही एहसास था,
लेकिन वो होगा बेवफा ,मुझे नही विश्वास था ...
उसके लिए ये सब बकवास था ,यह कौन जानता है..?
उसका साथ कितना लुभाता था ,
वह मुझे कितना याद आता था..;
आँखों में सदा इंतज़ार था,
एक बेज़ून्बान बेपनाह ऐतबार था ,
क्या वो एक प्यार था?,
या पागलपन का इकरार था ,
यह कौन जानता है...?
मगर ये विश्वास , ये भरोसे , इतनी जल्दी रुठते हैं ......
ये दिल यूँ ही टूटते हैं ..,..,
प्यार के इतने इम्तहान होते हैं ..,
दिल में छुपे कितने अरमां होते हैं...?
...यह कौन जानता है ?
लहरों के थपेड़ों से साहिल चोट पाता है...;
फिर भी वो सागर का हमेशा साथ निभाता है....
इसके पीछे क्या राज़ अनजान है..?
...यह कौन जनता है..?
साहिल का क्या अरमान है..?..यह कौन जानता है......?
यह मेरा दिल जानता है .......
हाँ मेरा दिल जानता है........
और सिर्फ मेरा ही दिल जानता है .................
.copyright@ruchi srivastava............its also selfmade....
u r jst too good dear...keep it up !!!
ReplyDeleteJust a comment on your post...
ReplyDeleteI appreciate your wordings, if you write by self.....
दिल के हालात
कुछ यूँ होता है,
प्यार करने वालो का
ज़ज्बात कुछ यूँ होता है
उन्हें ना ज़रूरत हमारे इश्क की
बस हमें है ऐतबार उनके इश्क का
प्यार तो प्यार है
बस इक एहसास है
इस एहसास के साथ जीना भी
खुद में बहुत मज़ेदार है