मैंने खेला है उसकी गोद में ,
बिताया है अपना बचपन .....,
उसके प्यार के छाँव तले ,
दौड़ा है घर आँगन ,
मुझे हमेशा हिम्मत देती है ,
उसकी प्यारी सी मुस्कराहट .....
और प्रेरणा देती है ,उसकी हर आहत.....,
मुझे याद है ......
जब मैं उसके बालों को खींचती .....
और वो मुझे , प्यार से पुचकारा करती ...
मैं तो उसे मार भी दिया करती ...
पर वो मेरी नादानी को हमेशा टाला करती .....
माँ , मेरी प्यारी माँ .....
मेरी हर मुस्किल को आसान किया माँ ने ,
हर पल ,हर लम्हा ,
मेरा साथ दिया माँ ने ..,
मेरी माँ , मेरी प्यारी माँ ....
मैंने जिया है उसके साथ ,
एक उल्लास भरी जिंदगी ....
और देना चाहती हूँ ,उसको हर ख़ुशी .....
वो मिटती है ,मेरी निराशा ,
और भर देती है जीवन में आशा ही आशा ....
मैं तो हूँ उसके बाग़ की कलि ,
और सींचती है वो प्यार से बनकर माली ...
मैं तो उसके प्यार बीच पली ,
उसके आशाओं की डली ....
माँ , मेरी प्यारी माँ ...........................
No comments:
Post a Comment