Monday, 7 May 2012

/// निगाहें ///

निगाहों की बातों में कभी न आना...
निगाहें तो अक्सर दगा देती हैं.........!
निगाहों की सच्चाई पे कभी मत जाना...
निगाहें ही झूठा बना देती हैं........!
अपनी बातों में फंसा लेती हैं .....
निगाहें ही निगाहों को रुला देती हैं...!
निगाहें ही याद दिला देती हैं...
निगाहें ही सबकुछ भुला देतीं हैं.....!
निगाहों से निगाहें मिलतीं हैं,तो कभी.....
निगाहें ही दूरियां बढ़ा देती हैं.....!
निगाहों की बातों में कभी न आना.....
निगाहें तो सिर्फ सजा देतीं हैं...!
निगाहें तो हाल-ए-दिल बयां करती हैं...
निगाहें ही दर्द छुपा लेती हैं......!
निगाहें तो दिल की जुबान होतीं हैं...
इनकी खामोशियाँ ही सबकुछ सुना देती हैं....!
निगाहें भरोसे की इप्तादा होती हैं....
निगाहें ही मोहब्बत की इन्तहां होती हैं....!
निगाहें तो दोस्त नया देती हैं ..
निगाहें ही दुसमन बना देती हैं...!
निगाहें तमन्ना जगा देती हैं....
इंतज़ार में खुद को मिटा देती हैं...!
निगाहों की बातों में खुद को ना भुलाना .....
निगाहें ही बातें झुठला देतीं हैं.................................!

1 comment:

  1. bad bad nazar.........!!!!!

    but vry true lines....... i must say xcellent creativity

    ReplyDelete