Monday, 7 May 2012

उसे मालुम नहीं .....!!!!!!

उसे मालुम नहीं .....!

कितना पसंद किया उसे ,
कितना टूट कर चाहा उसे ,
....उसे मालुम नहीं |

उसी से शुरू होती है सहर ....
उसी के ख्यालों में डूबता रात का पहर ....
आँखों के सामने उसका साया सा लहराता है ..;
हाथों की लकीरों में वो अक्सर नज़र आता है ...;

उसके ख्यालों में दिन यूँ ही निकल जाता है .....
उसे नहीं पता, वो कितना याद अत है ....
अपने दिल में उसका एहसास सजा रखा है .....
सबकी नज़रों से उसको छुपा रखा है .....

कहते हैं , आँखें बहुत बेवफा होती हैं .....
जो सबकुछ बयां कर देती हैं ....
सायद उसे नज़रों की जुबान समझ नहीं आती ....
मुझे पता है , उसकी निगाहें मुझे नहीं चाहतीं ....

लेकिन फिर भी दिल में तमन्ना रहेगी ....
उसकी नज़रें भी मुझसे कभी कुछ कहेंगी ......
समझाती हूँ दिल को कह कर यही .........
उसे मालूम नहीं ......
शायद मालूम नहीं .................!.......:-( :'-(

1 comment: